तीन बाण धारी अपना एक बाण चला दो ना  भजन लिरिक्स

भजन गायक :- Govind Saxena & Gaurav Garvit

भजन टाइटल  : Teen Baan Dhari Ek Apna Baan Chala Do Naa Bhajan Lyrics 

भजन के भाव :- यहा के फ़िल्मी चित्रण के साथ यह खाटू श्याम जी का भजन गाया गया है जिसमे एक गरीब श्याम भक्त की छोटी बेटी का सिर किसी एक्सीडेंट में फट जाता है . 

वो गरीब अपनी बेटी को एक हॉस्पिटल में इलाज के लिए लेकर जाता है पर वहां उससे लाखो रुपए इलाज के लिए मांगे जाते है .  

teen baan dhaari ek baan chalao naa


वो पिता फिर लोन ऑफिस में जाकर पैसो की व्यवस्था करता है पर रास्ते में एक गैंग वार में उसके पैसे लुट लिए जाते है और उसे ही पुलिस गैंग मेम्बर समझ कर पकड़ के ले जाती है . 

वो रो रो कर जेल में श्याम बाबा से विनती करता है कि पुलिस को पता चल जाता है कि वो गैंग में शामिल नही था , दूसरी तरफ वो अस्पताल जाता है तो उसकी बच्ची का इलाज डॉक्टर भी फ्री में कर देता है क्योकि डॉक्टर भी श्याम भक्त होता है . 



Teen Baan Dhari Ek Apna Baan Chala Do Naa Bhajan  Lyrics 


बिखर रहा मेरा नीड़ सांवरे 

इसे बना दो ना .....

बिखर रहा मेरा नीड़ सांवरे 

इसे बना दो ना .....

तीन बाण धारी अपना 

एक  बाण चला दो ना 

बिखर रहा मेरा नीड़ सांवरे....

हो ओ ..... हो ओ ..... हो ओ ..... 

**1**

मैं मेरा परिवार भरोसे 

तेरे रहता है 

टूट ना जाए आस त्रास 

कितने ये सहता है 

मुरझाने से पहले बाबा ...

इसे बचा लो ना ....

तीन बाण धारी अपना 

एक  बाण चला दो ना 

बिखर रहा मेरा नीड़ सांवरे ...

हारे के सहारे आजा , तेरा दास पुकारे आजा ...

 **2 **

आशा टूटी , प्रीत ना छुटी 

तुझसे मेरे श्याम 

तेरे रहते बिगड़ रहे क्यों 

बाबा मेरे काम 

आ जाओ हारे के सहारे 

काम बना दो ना 

तीन बाण धारी अपना 

एक  बाण चला दो ना 

बिखर रहा मेरा नीड़ सांवरे ...

हारे के सहारे आजा , तेरा दास पुकारे आजा ...

 **3 **

दास तेरा होकर भी मैंने 

कितना कष्ट सहा है 

अब वो लाज बचाने वाला 

दीनानाथ कहाँ है 

बीच भंवर अटकी नैया को 

पार लगा दो ना ...

तीन बाण धारी अपना 

एक  बाण चला दो ना 

 आओ श्याम .... आओ श्याम ....

 आओ श्याम .... आओ श्याम ....


एक बाण से महासमर का अंत अगर कर सकते थे 

एक बाण से कष्ट सभी के आप अगर हर सकते थे 

एक बाण से हरि को अपना बल दिखा सकते तो 

एक बाण से एक एक पत्ता अगर गिरा सकते तो 

एक बाण से बन सकते थे अगर सहारा हारो का 

आज चला कर एक बाण दुःख मेंटो 

हम लाचारो का .....

 **4**

मन से अँधेरा आँख से आंसू 

आज मिटा दो ना ....

मन से अँधेरा आँख से आंसू 

आज मिटा दो ना ....

तीन बाण धारी अपना 

एक  बाण चला दो ना 

तीन बाण धारी अपना 

एक  बाण चला दो ना 

बिखर रहा मेरा नीड़ सांवरे ...

जय श्री श्याम .....जय श्री श्याम .....

जय श्री श्याम .....जय श्री श्याम .....

 **5**

संवर गया मेरा नीड सांवरे 

अब ये बिखेरे ना .....

दास बना कर गोविन्द को 

चरणों में रख लेना 

संवर गया मेरा नीड सांवरे ....

  1. Pariwar Mera Tere Hawale , Khatu Wale Bhajan Lyrics
  2. Kyo Ghabrau Main Mera To Shyam Se Nata Hai भजन लिरिक्स
  3. Meri Laaj Rakhna Sanjay Mittal Shyam Bhajan Lyrics
  4. एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है
  5. कभी रुठना ना मुझसे तू श्याम सावरे, Bhajan Lyrics
  6. हारे के सहारे आजा संजय मित्तल भजन लिरिक्स

Teen Baan Dhari Ek Apna Baan Chala Do NaaBhajan  Lyrics 



Post a Comment

और नया पुराने