नगर में जोगी आया , इसे कोई समझ नही पाया भजन लिरिक्स

भजन गायक :- MANOJ SHARMA

भजन टाइटल  : Nagar Me Jogi Aaya Bhajan Lyrics 

भजन के भाव :- जब कृष्ण भगवान जन्म लेते है तो उनके दर्शन करने के लिए शिवजी जोगी का रूप बना कर नन्दगाँव आते है तब यशोदा मैया से उनकी मुलाकात को बताता  

Nagar ME Jogi Aaya Bhajan




यशोदा मैया सोने के थाल को लेकर भिक्षा देने आई और कहा कि आप चले जाओ नही तो मेरा लाल डर जायेगा . 

शिवजी माँ यशोदा की बात सुनकर दुखी होते है और कहते है कि मेरी तो एक चुटकी भभूत में ही कुबेर का खजाना है . अत: मुझे देना है तो अपने लाल के दर्शन करा दो वो ही मेरे लिए सबसे अनमोल भिक्षा होगी . 

तब माँ समझ जाती है और भोलेनाथ को कान्हा के दर्शन करवाती है . 


Jo Ram Ka Nahi Vo Kisi Kaam Ka nhi Bhajan  Lyrics 


नगर में जोगी आया 

यशोदा के घर  आया 

उसे कोई समझ ना पाया 

सबसे बड़ा है तेरा नाम , तेरा नाम 

भोलेनाथ ...भोलेनाथ ...भोलेनाथ ...

भोलेनाथ ...........

**1**

अंग विभूति गले रूँड माला,

शेषनाग लिप्टायो,

बाँको तिलक भाल चंद्रमा,

और नन्द घर अलख जगायो,

नगर में जोगी आया,भेद कोई समझ ना पाया।

सबसे बड़ा है तेरा नाम,

भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ ॥

 **2 **

ले भिक्षा निकली नंदरानी,

कंचन थाल बढायो ,

लो भिक्षा जोगी जाओ जंगल में ,

मेरो लाल डरायो   

नगर मे जोगी आया,

भेद कोई समझ ना पाया।

सबसे बड़ा  है तेरा नाम,

भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ ॥


 **3 **

ना चाहिए तेरी धन और दौलत 

ना ही कंचन माया,

तेरे लाल का दरश करा दे,

मै कैलाश से आया,

नगर में जोगी आया,

यशोदा के घर आया 

भेद कोई समझ ना पाया।

सबसे बड़ा है तेरा नाम,

भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ ॥

 **4**

पाँच वार परिक्रमा करके,

श्रंगी नाद बजायौ,

सूरदास बलिहारी कन्हैया ,

जुग जुग जीये तेरो लालों,

नगर मे जोगी आया,

भेद कोई समझ ना पाया।

सबसे बड़ा  है तेरा नाम,

भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ ॥

  1. पार्वती बोली शंकर से सुनिए भोलेनाथ जी भजन लिरिक्स
  2. ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने सारा कैलाश मगन हो गया
  3. मेरे सिर पे सदा तेरा हाथ भोलेनाथ रहे भजन लिरिक्स 
  4. अजब है तेरी माया , कोई कुछ समझ ना पाया भोलेनाथ भजन लिरिक्स 
  5. शिव शंकर डमरू वाले लखबीर सिंह लख्खा भजन लिरिक्स 
  6. शिवरात्रि भजन - सज रहे भोले बाबा निराले दुल्हे में भजन लिरिक्स 
  7. मुझे काल से डर नही लगता , महाकाल मेरे रखवाले है भजन लिरिक्स 


Nagar Me Jogi Aaya शिव भजन Bhajan  Lyrics 



Post a Comment

और नया पुराने