शिवरात्रि भजन - सज रहे भोले बाबा निराले दुल्हे में भजन लिरिक्स 

भजन गायक :- Lakhbir Singh Lakkha 

भजन टाइटल  :-Saj Rahe Bhole Baba Nirale Dulhe Me Bhajan  Lyrics  

भजन के भाव :- हम सभी जानते है कि भोले शिव और पार्वती की शादी शिव रात्रि के दिन हुई थी और बाबा भोले की बारात ऐसी थी कि ना तो आज से पहले ऐसी देखि गयी थी और ना ही देखी जाएगी . भुत प्रेत , देव देवी , जिन चुड़ैल सभी तो थे बारात में . 


सज रहे भोले बाबा



हमारे भोले नाथ के रूप में दूल्हा कौनसा कम था . बिना कपड़ो के दिगम्बर और पुरे शरीर पर राख लपेटे , जताए बिखरी हुई , नंदी पर सवार होकर बड़ी खतरनाक ध्वनी के साथ आगे बढ़ रही थी . कोई देख ले तो वही बेहोश हो जाए . 



Saj Rahe Bhole Baba Nirale Dulhe Me  Bhajan  Lyrics


निराले दूल्हे में....मतवाले दुल्हे में .....

अरे हां ....

सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में

निराले दूल्हे में मतवाले दूल्हे में

सज रहे भोले बाबा ........


देखो भोले बाबा की अजब है बात

चले हैं संग लेकर के भूतों की बरात

चले हैं संग लेकर के भूतों की बरात

सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में

देखो सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में


निराले दूल्हे में मतवाले दूल्हे में


**1**

है भेष निराला .....जय हो

पिए भंग का प्याला .....जय हो

सर जटा बढ़ाये .....जय हो

तन भस्म लगाए .....जय हो

ओढी मृगशाला .....जय हो

गले नाग की माला .....जय हो

है शीश पे गंगा .....जय हो

मस्तक पे चंदा .....जय हो

तेरे डमरू साजे .....जय हो

त्रिशूल बिराजे .....जय हो


भूतों की लेके टोली चले हैं ससुराल

भूतों की लेके टोली चले हैं ससुराल

शिव भोले जी दिगंबर हो बैल पे सवार

शिव भोले जी दिगंबर हो बैल पे सवार

सज रहे भोले बाबा.........

**2**

नित रहें अकेले .....जय हो

शंकर अलबेले .....जय हो

हैं गुरु जगत के .....जय हो

नहीं किसी की चेले .....जय हो

है भांग का जंगल .....जय हो

जंगल में मंगल .....जय हो

भूतों की पल्टन .....जय हो

आ गई है बन ठन .....जय हो

ले भांग का गट्ठा .....जय हो

लेकर सिल बट्टा .....जय हो

सब घीस रहे हैं .....जय हो

हो हक्का बक्का .....जय हो

पीकर के प्याले .....जय हो

हो गए मतवाले .....जय हो

कोई नाचे गावे .....जय हो

कोई ढोल बजावे .....जय हो

कोई भौं पतावे .....जय हो

कोई मुंह पिचकावे .....जय हो

भोले भंडारी .....जय हो

पहुंचे ससुरारी .....जय हो

तब देख के भागे .....जय हो

सब नर और नारी .....जय हो

कोई भागे अगाडी .....जय हो

कोई भागे पिछाड़ी .....जय हो

खुल गई किसी की .....जय हो

धोती और साडी .....जय हो

कोई कूदे खंबम .....जय हो

कोई बोले बम बम .....जय हो

कोई कद का छोटा .....जय हो

कोई एक दम मोटा .....जय हो

कोई तन का लम्बा .....जय हो

कोई ताड़ का खम्बा .....जय हो

कोई है एक चंगा .....जय हो

कोई बिल्कुल नंगा .....जय हो

कोई एकदम काला .....जय हो

कोई दो सिर वाला .....जय हो

शर्मा गुण गाये .....जय हो

मन में हर्षाये .....जय हो

त्रिलोक के स्वामी .....जय हो

क्या रूप बनाये .....जय हो

भोले के साथी .....जय हो

हैं अजब बाराती .....जय हो


भूतों की लेके टोली चले हैं ससुराल

भूतों की लेके टोली चले हैं ससुराल

शिव भोले जी दिगंबर हो बैल पे सवार

शिव भोले जी दिगंबर हो बैल पे सवार


सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में

निराले दूल्हे में मतवाले दूल्हे में

सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में


देखो भोले बाबा की अजब है बात

चले हैं संग लेकर के भूतों की बरात

सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में

सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में


Saj Rahe Bhole Baba Nirale Dulhe Me  Bhajan  Video 


Post a Comment

और नया पुराने