भोले तेरी जटा में बहती है गंग धारा भजन भगवान शिव का 


bhole teri jata me bahti hai -gang-dhara


भोले तेरी जटा में बहती है गंग धारा
शंकर तेरी जटा में बहती है गंग धारा
काली घटा के अन्दर जू दामिनी उजाला
शंकर तेरी जटा में बहती है गंग धारा

***1***
गले मुंड माल साजे 
शशि भाल में विराजे
डमरू निनाद बाजे--2 
कर में त्रिशूल धारा
भोले तेरी जटा में बहती है गंग धारा
काली घटा के अन्दर जू दामिनी उजाला

***2***

भृग में तीन है तेज विसारे,
कटीबंद में नाग सवारे,
कहलाते कैलाश पति ये,
करते जहाँ विसारा,
शंकर तेरी जटा से,बहती है गंग धारा ॥

***3***
शिव नाम जो उच्चारे 
सब पाप दोष टाले
भक्तो के कष्ट हारे  
भव सिन्धु पार तारे
भोले तेरी जटा में बहती है गंग धारा
शंकर तेरी जटा में बहती है गंग धारा
काली घटा के अन्दर जू दामिनी उजाला
शंकर तेरी जटा में बहती है गंग धारा

Bhole Teri Jata Me Bahti Hai Gang Dhara Video 





Post a Comment

और नया पुराने