राम नाम के साबुन से जो मन का मैल छुडायेगा  भजन लिरिक्स 

भजन गायक :- Prem Bhushan Ji Maharaaj 

भजन के भाव :- राम नाम मंत्र सभी पापो का नाश करने वाला है और जो व्यक्ति निरंतर इसका जाप करता है वो हर दुःख को दूर करके सुख की प्राप्ति करता है . 

राम नाम के साबुन से जो अपना मेल मिटाएगा



यह जीवन अनमोल है और इसे हम व्यर्थ नही गवाना चाहिए . राम नाम जप से इस जीवन को सुधार जा सकता है . भागना है तो राम नाम के पीछे भागो . 

जीवन में काम क्रोध ,मद लोभ की जगह नही बल्कि सामूहिक प्रेम होना चाहिय . दिखावे की जिंदगी से ऊपर सच्ची मानव और जीव कल्याण की जिंदगी होनी चाहिए . 

पता नही कब भगवान किसी रूप में आकर हमारी परीक्षा ले ले . 



भजन टाइटल  :-  Ram Naam Ke Sabun Se Jo Man Ka Mail Bhajan 


Ram Naam Ke Sabun Se Jo Man Ka Mail Bhajan  

राम नाम के साबुन से जो,

मन का मेल भगाएगा,

निर्मल मन के दर्पण में वो ,राम के दर्शन पाएगा ॥


**1**

नर शरीर अनमोल रे प्राणी

 प्रभु कृपा से पाया है

झूठे पर प्रपंच में पड़कर

 क्यों प्रभु को बिसराया है

समय हाथ से निकल गया तो -2

सिर धुन धुन पछतायेगा

निर्मल  मन  के दर्पण वो ,राम के दर्शन पाएगा ॥

**2**

झूठ कपट निंदा को त्यागों

हर प्राणी से प्यार करो

घर पर आये अतिथि कोई तो, 

यथा शक्ति सत्कार करो

पता नही किस रूप में आकर 

नारायण मिल जायेगा 

निर्मल मन के दर्पण में वो 

राम के दर्शन पायेगा 

  

**३**


साधन तेरा कच्चा है जब तक 

प्रभु पर विश्वास नही 

मंजिल कर पाना है क्या 

दीपक में प्रकाश नही  

निश्चय है तो भव सागर से

निश्चय है तो भव सागर से

तेरा पार हो जायेगा 

निर्मल मन के दर्पण में वह राम का दर्शन पायेगा...

**4**

दौलत का अभिमान है झूठा

यह तो आनी जानि है

राजा रंक अनेक हुए, कितनों की सुनी कहानी है

राम नाम प्रिय महामंत्र ही, साथ तुम्हारे जायेगा

निर्मल मन के दर्पण में वह राम का दर्शन पायेगा...


राम नाम के साबुन से जो,

मन का मेल भगाएगा,

निर्मल मन के दर्पण में वो ,राम के दर्शन पाएगा ॥

  1. ये चमक, ये दमक, फूलवन म महक सब कुछ सरकार
  2. एक अरज मेरी सुन लो सरकार मेरे दाता भजन लिरिक्स
  3. सुख पाया , सुख पाया  रहम तेरी सुख पाया भजन लिरिक्स
  4. मुझे दास समझ कर रख लेना , भगवान तू अपने चरणों में
  5. सारे जहाँ के मालिक तेरा ही आसरा है
  6. जो प्रेम गली में आये नही


Ram Naam Ke Sabun Se Jo Man Ka Mail Bhajan





Post a Comment

और नया पुराने