ऐ मालिक तेरे बंदे हम  भजन लिरिक्स 

भजन गायक :-    Anup Jalota  

भजन टाइटल  :-  Ae Malik Tere Bande Hum by Anup Jalota Bhajan Lyrics 

भजन के भाव :-  यह बहुत ही अच्छी प्रार्थना है प्रभु से जिसे अनूप जलोटा जी ने गाया है . प्राय यह विनती स्कूल में भी गाई जाती है. 

इसमे एक सन्देश और विनती है प्रभु से कि आप हमारे मालिक है और आप हम पर कृपा करे की हमें अच्छी और मानवता से भरी राहो पर चले और बुराई से बचे रहे . 

ए मालिक तेरे बन्दे हम ऐसे हो


इंसान कमजोर बहुत है और चारो तरफ बुराई का अँधेरा है अत: उसे शक्ति दे कि मन में अच्छाई की ज्योत जला सके . आप जब जग में लाये हो तो आपके भक्तो के गम भी आपके है .

यदि हम पे कोई जुल्म करे तब भी हम मुस्कुराते रहे और बदले की कोई भावना हम में नही हो . 


 Ae Malik Tere Bande Hum by Anup Jalota Bhajan Lyrics  

 

ऐ मालिक तेरे बन्दे हम

ऐसे हों हमारे करम 

नेकी पर चले और बदी से टले 

 ताकी हँसते हुए निकले दम.

 ऐ मालिक तेरे बंदे हम..

ऐसे हों हमारे करम..... 

नेकी पर चले और बदी से टले 

ऐ मालिक तेरे बन्दे हम.............


**1**

ये अंधेरा घना छा रहा, 

तेरा इंसान घबरा रहा। 

ये अंधेरा घना छा रहा, 

तेरा इंसान घबरा रहा।

हो रहा बेख़बर, कुछ ना आता नज़र,

 सुख का सूरज छिपा जा रहा। 

है तेरी रोशनी में जो दम, 

तो अमावस को कर दे पूनम।

 नेकी पर चले और बदी से टले, 

ताकी हँसते हुए निकले दम। 

ऐ मालिक तेरे बंदे हम..........

**2**


बड़ा कमज़ोर है आदमी, 

अभी लाखों हैं इस में कमी। 

बड़ा कमज़ोर है आदमी, 

अभी लाखों हैं इस में कमी। 


पर तू जो खड़ा, है दयालु बड़ा, 

तेरी कृपा से धरती थमी। 

दिया तूने हमें जब जनम,

 तू ही झेलेगा हम सब के ग़म।

 नेकी पर चले और बदी से टले,

 ताकी हँसते हुए निकले दम। 

ऐ मालिक तेरे बंदे हम........

 

 **3**

जब जुल्मों का हो सामना, 

तब तू ही हमें थामना। 

जब जुल्मों का हो सामना, 

तब तू ही हमें थामना। 


वो बुराई करें, हम भलाई करे,

 नही बदले की हो भावना। 

बढ़ उठे प्यार का हर कदम,

 और मिटे बैर का ये भरम।

नेकी पर चले और बदी से टले, 

ताकी हँसते हुये निकले दम।

 ऐ मालिक तेरे बंदे हम


ऐ मालिक तेरे बन्दे हम

ऐसे हों हमारे करम 

नेकी पर चले और बदी से टले 

 ताकी हँसते हुए निकले दम.

 ऐ मालिक तेरे बंदे हम..

ऐसे हों हमारे करम..... 

नेकी पर चले और बदी से टले 

ऐ मालिक तेरे बन्दे हम.............


  1. हरि नाम नही तो जीना क्या
  2. भागवत भगवान की है आरती भजन लिरिक्स
  3. सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आये है भजन लिरिक्स
  4. जिसकी लागी रे लगन भगवान में , उसका दीया भी जलेगा तूफ़ान में भजन लिरिक्स
  5. नाम हरदम प्रभु का सुमर ले , ज़िन्भदगी का भरोसा नही है लिरिक्स
  6. भजन कर मस्त जवानी मे  भजन लिरिक्स
  7. चली जा रही है उम्र धीरे धीरे भजन राजन जी महाराज  भजन लिरिक्स
  8. चरण में रखना शरण में रखना भजन लिरिक्स


Ae Malik Tere Bande Hum by Anup Jalota Bhajan Lyrics  Bhajan 




Post a Comment

और नया पुराने