जय रूद्र देव महादेव देवो के देव महादेवभजन लिरिक्स  


भजन गायक :- ASHTAG PANDIT |ABHILIPSA PANDA

भजन टाइटल  : Jay Rudra Dev Mahadev Devo Ke Dev Mahadev Bhajan  Lyrics

भजन के भाव :-  एक शिवजी का रैप के रूप में गाया गया 2024 Latest Bhajan जिसमे आवाज दी है अभिलाषा पांडा और अशटैग पंडित ने .  





यह वीर रस से जुड़ा शिवजी का धमाकेदार भजन है जो सुनने वाले के मन में जोश भर देता है . 

यहा भजन का भाव है कि हम उस सनातन धर्म के बच्चे है जिनके अंश में शिव है . वे सबसे बड़े देव है और सर्वशक्तिशाली है . जो शिवजी का जाप करते है उनका शिव उद्धार करते है  दुसरो पर अपार धन लुटाने वाले बाबा खुद साधारण से रहते है और जगत कल्याण के लिए विष तक पी जाते है .  

Jay Rudra Dev Mahadev Devo Ke Dev Mahadev Bhajan Lyrics 


हम भक्त वही और रक्त वही 

परम सनातनी सच्चे है 

मेरा शरीर कोई और नही 

हम अंश है भोले शंकर के 

महिमा महान 

ब्रह्माण्ड के स्वामी 

सूर्य शस्त्र अधिकारी हो 

पूजा करते सब ऋषि मुनि 

देवो के देव 

तुम स्वामी हो 

जब खुले नेत्र 

विकराल रूप से 

प्रलय हाहाकार मचे 

पाप है क्या तेरे पुन्य है क्या 

सबका हिसाब 

महादेव करे 


जय रूद्र देव महादेव 

 देवो के देव महादेव 

जय रूद्र देव महादेव 

 देवो के देव महादेव 

**1**

ॐ नाम ही सबसे बड़ा है 

ध्वनि इसकी सर्वव्यापी है 

सब गूंज उठे जब रूद्र उठे 

जब भाग जाते 

जो पापी है 

मगन गगन में तांडव करते 

विष पीते जो अन्दर को 

पाप हरे हर कष्ट मिटे 

जो जपते नित्य शंकर को 

धर्म सनातन सबसे पुरातन 

सबका वो उद्धार करे 

पाप है क्या तेरे पुन्य है क्या 

सबका हिसाब 

महादेव करे 


जय रूद्र देव महादेव 

 देवो के देव महादेव 

जय रूद्र देव महादेव 

 देवो के देव महादेव 


 **2 **

हे आदि देव हे महादेव 

मुझ पर भी विपदा भारी है 

दुःख दूर करो , कल्याण करो 

ये विनती तुमसे 

हमारी है 

मुझे नही आना इस दुनिया में 

मुझे शरण तुम्हारी लेनी है 

इस जन्म मरण के काल चक्र से 

मुक्ति आपको देनी है 

उदय करो नया दीप्तिमान 

जो इन सब पर प्रहार करे 


पाप है क्या तेरे पुन्य है क्या 

सबका हिसाब 

महादेव करे 


जय रूद्र देव महादेव 

 देवो के देव महादेव 

जय रूद्र देव महादेव 

 देवो के देव महादेव 


 ** *


Jay Rudra Dev Mahadev Devo Ke Dev Mahadev Video 





Post a Comment

और नया पुराने