रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरियाँ  भजन लिरिक्स 

भजन गायक :-    Prem Bhushan Ji Maharaaj  

भजन टाइटल  :- Rama Rama Rat Te Rat Te Biti Re Umariya Bhajan Lyrics  

भजन के भाव :- जब इस भजन में शबरी अपने इष्ट राम से मिलने के लिए बेचैन है और कई सालो से वन में हर दिन इसी आश में रहती है कि एक दिन राम आके उनके जीवन को सफल बनायेंगे . 

रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरियाँ



वो भजन के माध्यम से कहती है कि इंतज़ार करते करते उमरियाँ बीत रही है अत: प्रभु अब जल्दी से दर्शन करो . 

आपके लिए मैं रोज वन में बने घर और रस्ते को साफ़ करती है और आपके लिए नित्य ताजा फल लाती हूँ की कब आप आ जाये और दर्शन दे दे . 

आप जिस दिन दर्शन देंगे उस दिन आपके चरणों की धुल को अपने मस्तक पर लगा कर अपने शीश की शौभा बढ़ाउंगी . 



 Rama Rama Rat Te Rat Te Biti Re Bhajan  Lyrics 

 

रामा रामा रटते रटते,

बीती रे उमरिया ।

रघुकुल नंदन कब आओगे,

भिलनी की डगरिया ॥

रामा रामा रटते रटते,

बीती रे उमरिया ।


**1**

मैं शबरी भिलनी की जाई,

भजन भाव ना जानु रे ।

राम तेरे दर्शन के हित,

वन में जीवन काडू रे ।

चरणकमल से निर्मल कर दो,

दासी की झोपड़िया ॥

॥ रामा रामा रटते रटते..॥

**2**


 रोज सवेरे वन में जाकर,

 रस्ता साफ़ कर आती हूँ 

अपने प्रभु के खातिर वन से ,

चुन चुन के फल लाती हूँ  ।

मीठे मीठे बेरण से भर ,

 लाई मैं  छबरिया ॥

॥ रामा रामा रटते रटते..॥

 

 **3**

सुन्दर  श्याम सलोनी  मूरत,

नैयन बीच बसाऊंगी ।

पद पंकज की रज धर मस्तक,

चरणों में शीश नवाउंगी  ।

 प्रभु जी मुझे भूल गए क्या 

दासी की डगरिया ॥

॥ रामा रामा रटते रटते..॥

**4**

नाथ तुम्हारे दर्शन के हित ,

मैं अबला इक नारी हूँ ।

दर्शन बिन दोऊ नैना तरसें,

भीलनी  बहुत दुखारी हूँ ।

मुझको दर्शन दे दयामय 

डालो एक नजरिया ॥

॥ रामा रामा रटते रटते..॥

  1. अगर नाथ देखोगे अवगुण हमारे,   तो हम कैसे भव से लगेंगे किनारे
  2. मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे , राम आयेंगे
  3. यह माया तेरी बहुत कठिन है राम , बहुत ही प्यारा राम जी का भजन 
  4. जिनके सुमिरन से खुल जाते ,स्वयं मुक्ति के चारो धाम,  वो है प्राण प्यारे राम 
  5. श्री राम जी पधारे , हे देखो, अवध नगरियाँ में,  राम जी पधारे भजन लिरिक्स


 Rama Rama Rat Te Rat Te Biti Re Bhajan  Lyrics   





Post a Comment

और नया पुराने