यह माया तेरी बहुत कठिन है राम , बहुत ही प्यारा राम जी का भजन  -  Ram  Bhajan Lyrics  

Yeh Maya Teri Bahut Kathin Hai Ram  . एक बहुत ही ज्ञान भरा भाव पूर्ण भजन जिसमे प्रभु से ही शिकायत की गयी है . गीतकार ने प्रभु से पूछा कि आपने इस संसार में क्यों माया को रच रखा है जिसके कारण लोग सही तरीके से जीवन नही जी पा रहे है . 

वे जीवन भर साम दाम दंड भेद से पैसा जमा करते रहते है और कब आप उन्हें बुला ले , उन्हें खुद को पता नही है . 

सभी व्यक्ति अन्दर से एक जैसे है पर आपने रंग रूप ऊपर से बदल कर सबको अलग अलग क्यों कर दिया . 

सभी जानते है कि क्या चीज अच्छी है और क्या बुरी है फिर भी लोग बुरी चीज की तरफ खिचे चले जाते है . श्री राजेश्वरानंद जी महाराज ने इसे बहुत ही सुन्दर गाया है . 

Yeh Maya Teri Bahut Kathin Hai Ram Bhajan Hindi Lyrics

यह माया तेरी बहुत कठिन है राम .... 

यह माया तेरी बहुत कठिन है राम ....  

दुःख में सुख दिखला के बनाती --2 

बड़ो बड़ो को गुलाम 

यह माया तेरी बहुत कठिन है राम .... 

**1**

करता नित्य विरोध क्रोध का  

कहता बुरा परिणाम --2 

 होता क्रोधित स्वयं तो होती 

होता क्रोधित स्वयं तो होती 

 वाणी बिना लगाम ...... 

यह माया तेरी बहुत कठिन है राम 

**2**

रक्त मांस हड्डी के ढेर पर  

चड़ा हुआ है चार्म  

देख उसी की  सुन्दर काया ...२

 हो जाती नींद हराम  

यह माया तेरी बहुत कठिन है राम ....

**3**

मृत्यु देखता है ओरो की  

रोज सुवेरे शाम 

 भवन बनाता है ऐसे जैसे 

भवन बनाता है ऐसे जैसे 

  हर पल  यहा  मुकाम 

 यह माया तेरी बहुत कठिन है राम

दुःख में सुख दिखला के बनाती --2 

बड़ो बड़ो को गुलाम 

यह माया तेरी बहुत कठिन है राम .... 


  1. अगर नाथ देखोगे अवगुण हमारे,   तो हम कैसे भव से लगेंगे किनारे
  2. मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे , राम आयेंगे
  3. जिनके सुमिरन से खुल जाते ,स्वयं मुक्ति के चारो धाम,  वो है प्राण प्यारे राम 
  4. श्री राम जी पधारे , हे देखो, अवध नगरियाँ में,  राम जी पधारे भजन लिरिक्स

Yeh Maya Teri Bahut Kathin Hai Ram Video Bhajan 


देवी देवताओ केभजन लिरिक्स
गणेश जी के भजन शिव शंकर के भजन 
हनुमान जी के भजन पितृ देवी देवता के भजन 
गुरुदेव भजन माता रानी के भजन 

Post a Comment

और नया पुराने