कब होगा तेरा दीदार कुछ तो बोलो सरकार - भजन (Kab Hoga Tera Didar )

भजन गायक : Chitra Vichitra 

भजन टाइटल  :Kab Hoga Tera Didar , Kuch to Bolo Sarkar 

भजन के भाव :- वृन्दावन के भजन गायक चित्र विचित्र की आवाज में बहुत ही प्यारा दर्द भरा कृष्ण भजन - श्याम कब आओगे के पुरे हिंदी बोल देखे . भजन में श्याम को पुकारा जाता है और उनसे मिलने की विनती की जाती है . 

kab hoga tera didra kuch to bolo sarkar


भजन के बोले - 

कब होगा तेरा दीदार कुछ तो बोलो सरकार,

श्याम कब आओगे, श्याम कब आओगे...

किस बात पे रूठे हो आकर तो बताओ सही,
तेरे बिन मनमोहन दिल मेरा ये लगता नहीं,
सुना तुझ बिन संसार रही अँखियाँ तुझे निहार,
श्याम कब आओगे श्याम कब आओगे......


आई जीवन की शाम तुम नहीं आए घनश्याम,

पल पल मै घबराऊँ कैसे रखु दिल थाम,

बिखरा मेरा श्रृंगार मेरा बिलख रहा है प्यार,

श्याम कब आओगे श्याम कब आओगे.....


मेरे दर्द भरे ये गीत तू सुनले मन के मीत,

अब और ना तड़पाओ मै हारा तुम गए जीत,

ओ चित्र विचित्र के यार करने हमपे उपकार,

श्याम कब आओगे श्याम कब आओगे.......

Post a Comment

और नया पुराने