राम नाम से बन्दे तूने क्यों अपना मुख मोड़ा , दौड़ा जाए रे , समय का घोडाभजन लिरिक्स


भजन गायक :- Prakash Gandhi 

भजन टाइटल  :Ram Naam Se Bande Kyo Tune Apna Mukh Moda   Lyrics  Bhajan 

भजन के भाव :- इस भजन में बताया गया है कि समय लगातार चल रहा है और हम माया में रहते हुए इस समय को व्यर्थ गवा रहे है , इस समय का हमें सदुपयोग करना चाहिए और ईश्वर के गुणगान से इसे सार्थक बनाना चाहिए . 


राम नाम सुमिरन कर ले अंत समय है थोडा

इस बचपन खेलने में चला जाता है , जवानी काम में और बुढ़ापा भी ऐसे ही गँवा देते है , समय का कोई भरोसा नही है कब अंत समय आ जाये . 



Dauda Jaye Samay Ka Ghoda Ram naam Sumiran  Lyrics Bhajan


राम नाम से तूने बन्दे 

क्यों अपना मुख मोड़ा 

दौड़ा जाए रे , 

समय का घोडा 


राम नाम से तूने बन्दे 

क्यों अपना मुख मोड़ा 

दौड़ा जाए रे , 

समय का घोडा 


**1**

खेलो में बचपन को गंवाया 

भूल गया किस काम को आया ..२

यौवन काल काम भरमाया 

देख बुढ़ापा क्यों घबराया 

अब भी नाम सुमिरन नहि तो ...

पड़ेगा काल थोडा 


दौड़ा जाए रे , 

समय का घोडा 


 **2 **

ओ नाम हरि का अमृत प्याला 

पीकर बन जा तू मतवाला..२  

ज्योत जला इस नाम की जग में 

जीवन में होगा उजियाला...२ 

पछतायेगा बाद में पगले 

जीवन है ये थोडा ...

 दौड़ा जाए रे , 

समय का घोडा 

 **3**

सदा रहे ना यहा ठिकाना 

बाते ये बन्दे भूल ना जाना..2

हरि नाम का सुमिरन कर ले 

घटता जाये श्वास खजाना..2

साथ ना जाएगा जो तूने 

लूट लूट धन जोड़ा 


 दौड़ा जाए रे , 

समय का घोडा 

  **4**

माया के वश  जो रहते है 

घोर नरक में दुःख सहते है 

कदर समय की जान ले मूरत 

दास ज्ञान यह नित कहते है 

समय बड़ा बलवान है इसने ....

लाखो का दम तोडा 

दौड़ा जाए रे , 

समय का घोडा 

 

  1. सुनो सुनो हनुमान जी एक जरुरी काम जी भजन लिरिक्स
  2. आसरो बालाजी म्हाने थारो थे कष्ट निवारो भजन लिरिक्स
  3. छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना भजन लिरिक्स
  4. दुनिया चले ना श्री राम के बिना , राम जी चले ना हनुमान के बिना  भजन लिरिक्स
  5. कलयुग में है डंका बजता दोनों देव महान है भजन लिरिक्स

Dauda Jaye Samay Ka Ghoda Ram naam Sumiran  Lyrics Bhajan Video 



Post a Comment

और नया पुराने