सीताराम सीताराम सीताराम कहिए - प्यारा भजन लिरिक्स 

सीताराम सीताराम कहिये , जाही विधि राखे राम ताहि विधि रहिये  | बहुत ही प्यारा सीताराम  भजन  . 

भजन गायक :- Pujya Rajan Jee (राजन जी महाराज )

भजन के भाव :- इस भजन में भजन रचनाकार सभी को बहुत ही सुन्दर सन्देश दे रहे है कि इस जीवन में सीता राम सीताराम का जाप करते रहे  जो भी आपके साथ हो रहा है चाहे अच्छा हो या बुरा उसे विधि का विधान समझ कर अपना ले . अच्छे कर्म बिना फल की इच्छा के करते रहे . भगवान को अपनी जिंदगी की डोर सौफ दे , चाहे वो महल में रखे या फिर झोपड़ी में . हर परिस्तिथि में उसका धन्यवाद करे . 

sita ram kahiye rajan ji bhajan


कभी गुमान ना करे वरना कभी आपको मान नही मिलेगा . आशा करनी है तो सिर्फ राम जी से करे . 


Sitraram Sitaram Kahiye Jahi Vidhi Rakhe Ram Hindi Lyrics

सीताराम सीताराम सीताराम कहिए।

जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिए।।

**1**

मुख में हो राम नाम, 

राम सेवा हाथ में,

तू अकेला नहीं प्यारे, 

राम तेरे साथ में,

विधि का विधान जान, हानि-लाभ सहिए

सीताराम सीताराम सीताराम कहिए।

जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिए।।

**2**

किया अभिमान तो 

फिर मान नहीं पाएगा,

होगा वही प्यारे 

जो श्रीराम जी को भाएगा,

फल आशा त्याग शुभ कर्म करते रहिए।।

सीताराम सीताराम सीताराम कहिए।

जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिए।।

**3**

जिन्दगी की डोर 

सौंप हाथ दीनानाथ के,

महलों में राखे चाहे

 झोंपड़ी में वास दे,

धन्यवाद निर्विवाद राम राम कहिए।।

सीताराम सीताराम सीताराम कहिए।

जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिए।।

**4**

आशा एक राम जी से

 दूजी आशा छोड़ दे,

नाता एक राम जी से 

दूजा नाता तोड़ दे,

काम रस त्याग प्यारे राम रस गहिए।।

सीताराम सीताराम सीताराम कहिए।

जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिए।।


  1. मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे , राम आयेंगे
  2. यह माया तेरी बहुत कठिन है राम , बहुत ही प्यारा राम जी का भजन 
  3. जिनके सुमिरन से खुल जाते ,स्वयं मुक्ति के चारो धाम,  वो है प्राण प्यारे राम 
  4. श्री राम जी पधारे , हे देखो, अवध नगरियाँ में,  राम जी पधारे भजन लिरिक्स

Sitraram Sitaram Kahiye Jahi Vidhi Rakhe Ram   Video Bhajan 


देवी देवताओ केभजन लिरिक्स
गणेश जी के भजन शिव शंकर के भजन 
हनुमान जी के भजन पितृ देवी देवता के भजन 
गुरुदेव भजन माता रानी के भजन 

Post a Comment

और नया पुराने