Prabhu Apne Dar Se Ab To Na Talo Bhajan Video by Rajan Jee Maharaj Lyrics 

भजन गायक :- Rajan Jee Maharaaj 

भजन के भाव :- यह भजन मेरे सबसे प्रिय भजनों में से एक है जिसमे एक दुनिया से थका हारा व्यक्ति अच्छे से समझ जाता है कि प्रभु के दर के अलावा कोई सुख नही है . 

वे प्रभु से प्रार्थना करता है कि हे प्रभु मुझे अपने दर से दूर ना करो और मुझे अपनी शरण में ले लो . 

आपके दर से कोई खाली नही जाता है और मैं भी अब आपके द्वार पर बाहें पसारे आ गया हूँ . 

 मैं मोह माया और बन्धनों में घिरा हुआ है पर आप कृपा करेंगे तो यह सब दूर हो सकते है . आपने ही अपने दर पर आने की प्रेरणा दी है तो आप देर ना करे . 

Prabhu Apne Dar Se Ab To Na Talo Bhajan Video by Rajan Jee Maharaj Lyrics 


प्रभु अपने दर से, अब तो ना टालों, 

गिरा जा रहा हूँ, उठा लो उठा लो, 

प्रभु अपने दर से, अब तो ना टालों, 

गिरा जा रहा हूँ, उठा लो उठा लो, 

प्रभु अपने दर से, अब तो ना टालो, 

गिरा जा रहा हूँ, उठा लो उठा लो

**1**

खाली ना जाता कोई दर से तुम्हारे,2 

द्वारे खड़ा हूँ नन्ही बाहें पसारे,2 

चरणों की सेवा में, २  

लगा लो लगा लो गिरा जा रहा हूँ, 

उठा लो उठा लो, 

प्रभु अपने दर से, अब तो ना टालों, 

गिरा जा रहा हूँ, उठा लो उठा लो। 

प्रभु अपने दर से.....

  

**2**

 नहीं टूट पायेगा, दुनियाँ का बंधन, 2 

जब तक कृपा ना होगी तेरी रघुनंदन,2 

कदम लड़खड़ाए हैं..2 

संभालो संभालो गिरा जा रहा हूँ, 

उठा लो उठा लो, प्रभु अपने दर से, 

अब तो ना टालों, गिरा जा रहा हूँ, 

उठा लो उठा लो।

**3**


 अगर था हटाना तो फिर क्यों बुलाया,

 सोते ही रहने देते काहे जगाया, 

अब जब जगाया तो अपना बना लो, 

गिरा जा रहा हूँ, उठा लो उठा लो, 

प्रभु अपने दर से, अब तो ना टालों, 

गिरा जा रहा हूँ, उठा लो उठा लो।

*******

बंधन प्रताप सारे टूट चुके हैं, 

जितने सहारे थे छूट चुके हैं, 

अवसर मिला है अपना वादा निभा लो, 

गिरा जा रहा हूँ, उठा लो उठा लो,

 प्रभु अपने दर से, अब तो ना टालों, 

गिरा जा रहा हूँ, उठा लो उठा लो।

Prabhu Apne Dar Se Ab To Na Talo Bhajan Bhajan  Video 


Post a Comment

और नया पुराने