दुनिया में देव हजारो है बजरंगबली का क्या कहना  लिरिक्स 

भजन गायक :- जय शंकर चौधरी (Jai Shankar Chaudhary  )

भजन के भाव :- इसमे गीतकार कहा रहा है बजरंगबलि की शक्ति और भक्ति का क्या कहना अर्थात बालाजी सबसे अलग देवता है , त्रेताकाल से अजर अमर है और सबसे बड़े सेवक और भक्त है . इनकी शक्ति और भक्ति अपार है . 

Duniya me Dev Hajaro Hai

सीता हरण के बाद सात समुन्द्र को एक छलांग में लांघ गये थे और माता सीता से मिले और लंका को जला कर राम जी के छोटे से सिपाई का तेज रावण को बता दिया . 


लक्ष्मण जी के बेहोश होने पर लंका से हिमालय तक रात में आकर पूरा का पूरा पर्वत ले गये और लक्ष्मण जी की जान बचाई . 

ऐसे महा शक्ति वीर हनुमान के बारे में जितना बताये उतना ही कम है . 


कलियुग में जन्मी मीरा को सबसे बड़ी कृष्ण भक्त कहा जाता है जो अंत समय में कृष्ण के मंदिर में जाकर उनकी मूर्ति में समा गयी . 


 Duniya Me Dev Hajaro Hai Bajrangbali Tera Bhajan Lyrics 


दुनिया में देव हजारो है,

बजरंग बली का क्या कहना,

इनकी शक्ति का क्या कहना,

इनकी भक्ति का क्या कहना,

दुनिया मे देव हजारो है,

बजरंग बली का क्या कहना ।।


**1**

ये सात समुन्दर लाँघ गए,

और गढ़ लंका मे कूद गए,

रावण को डराना क्या कहना,

लंका को जलाना क्या कहना,

दुनिया मे देव हजारो है,बजरंग बली का क्या कहना ।।


**2**

जब लक्ष्मण जी बेहोश हुए,

संजीवनी बूटी लाने गए,

लक्ष्मण को जिलाना क्या कहना,

पर्वत को उठाना क्या कहना,

दुनिया मे देव हजारो है,बजरंग बली का क्या कहना ।।

**3**

‘बनवारी’ इनके सीने में,

सियाराम की जोड़ी रहती है,

ये राम दिवाना क्या कहना,

गुण गाये जमाना क्या कहना,

दुनिया मे देव हजारो है,बजरंग बली का क्या कहना ।।


 Duniya Me Dev Hajaro Hai Bajrangbali Tera Bhajan  Video 


देवी देवताओ केभजन लिरिक्स
गणेश जी के भजनशिव शंकर के भजन
हनुमान जी के भजनपितृ देवी देवता के भजन
गुरुदेव भजनमाता रानी के भजन
राम जी के भजनकृष्ण भजन
खाटू श्याम बाबा भजन भगवान भजन

Post a Comment

और नया पुराने