बांके बिहारी की देख छटा,  मेरो मन है गयो लटा पटा बांके बिहारी  भजन   - Krishna Goswami bhajan  

Banke Bihari Ki Dekh Chhata Mero Man Bhajan Lyrics    . श्रद्देय गौरव कृष्ण गोस्वामी जी का बहुत ही प्यारा बांके बिहारी भजन कृष्ण के इस रूप की महिमा का वर्णन करता है . भजन के लिरिक्स और भाव यह है कि बांके बिहारी की सुन्दरता देखने वाले के मन को मोह लेती है . उनका अनुपम श्रंगार , हाथ में मुरली , सर पर मोर मुकुट और कमर में पीला पट स्वर्ग की आभा बिखेरता है .

यमुना जी पर गयी गोपियों का मटका फोड़ना मन को हर्षित करता है . जो राधे राधे का जाप करते है , उस राधे की धुन सुनकर कृष्ण भागे भागे चले आते है . 

Banke Bihari Ki Dekh Chhata  Bhajan Hindi Lyrics

दोहा : टेढ़े सुन्दर नयन , टेढ़े मुख कहे बेन 

टेढो ही मुकुट , बात टेढ़ी  कुछ कह गयो , 

टेढ़े घुंघुराले बाल , टेढ़ी गले फूलमाल 

और टेढ़े ही बुलात मेरे चित में बसे गयो  

और टेढ़े ही बुलात मेरे चित में बसे गयो  

टेढ़े पुरजन पुर झंकार करे , 

टेढ़ी बांसुरी बजाये चित चूरेगयो 

ऐसे टेढ़े रे टेढ़े को ध्यान करे माया रा 

हां लटपटी बात सो लपेट मन ले  गयो 

हां लटपटी बात सो लपेट मन ले  गयो 

हां लटपटी बात सो लपेट मन ले  गयो 


baanke bihari ki dekh chhata


**************

बांके बिहारी की देख छटा,

 मेरो मन हे गयो लटा पटा।

अरे लटा पटा  हां लटा पटा

बांके बिहारी की देख छटा,

 मेरो मन हे गयो लटा पटा।

**0**

 कब से खोजूं बनवारी को, 

बनवारी को, गिरिधारी को। 

कोई बता दे उसका पता..2

मेरो मन हो  गयो लटा पटा॥ 

अरे लटा पटा  हां लटा पटा

बांके बिहारी की देख छटा,

 मेरो मन हे गयो लटा पटा।

**1**

मोर मुकुट श्यामल तन धारी, 

कर मुरली अधरन सजी प्यारी  ।

  कमर में बांधे पीला पटा,

कमर में बांधे पीला पटा, 

 मेरो मन है गयो लटा पटा॥ 

॥ बांके बिहारी की देख छटा...॥

**2**

पनिया भरन यमुना तट आई, 

बीच में मिल गए कृष्ण कन्हाई। 

फोड़ दियो पानी को घडा , 

फोड़ दियो पानी को घडा , 

मेरो मन है गयो लटा पटा॥

 ॥ बांके बिहारी की देख छटा...॥

**3**

टेडी नज़रें लत घुंघराली, 

मार रही मेरे दिल पे कटारी। 

और श्याम वरन जैसे कारी घटा,

और श्याम वरन जैसे कारी घटा, 

मेरो मन है गयो लटा पटा॥

 ॥ बांके बिहारी की देख छटा...॥

**4**

मिलते हैं उसे बांके बिहारी, 

बांके बिहारी, सनेह बिहारी।

 राधे राधे जिस ने रटा, 

मेरो मन है गयो लटा पटा॥ 

॥ बांके बिहारी की देख छटा...॥ 

 बांके बिहारी की देख छटा, 

मेरो मन है गयो लटा पटा।

 

Banke Bihari Ki Dekh Chhata  Bhajan Lyrics Video  


देवी देवताओ केभजन लिरिक्स
गणेश जी के भजन शिव शंकर के भजन 
हनुमान जी के भजन पितृ देवी देवता के भजन 
गुरुदेव भजन माता रानी के भजन 

Post a Comment

और नया पुराने