पार्वती बोली भोले से ऐसा महल बना देना   भजन लिरिक्स 

भजन गायक :-Jaya Kishori

भजन टाइटल  : Parvati Boli Bhole Se Aisa Mahal Bana Dena   Lyrics Bhajan 

भजन के भाव :- पार्वती बोली भोले से ऐसा महल  बना देना जो संसार में सबसे भव्य हो और बहुत ही महंगा हो . पहले तो शिवजी समझाते है कि पार्वती हम कैलाश के निवासी है और पहाड़ ही हमारा घर है . पर पार्वती लक्ष्मी के ताने के कारण जिद पर एक नही सुनती है  

पार्वती बोली भोले से ऐसा महल बना देना


तब भोलेनाथ हार मानकर विश्वकर्मा को बुलाते है और सोने की लंका बनवा लेते है . गृह प्रवेश पर विश्वा जो कु रावण के पिता थे , आते है और भिक्षा में वो महल ही मांग लेते है . 
ब्राह्मण के दान को शिव जी मना नही कर पाते है और महल विश्वा को दे देते है . 

उसके बाद शिव जी पार्वती को समझाते है कि देखो जो भाग्य में नही है वो आकर भी नही टिकता है . 


 Parvati Boli Bhole Se Aisa Mahal  Bhajan Lyrics 

पार्वती बोली भोले से 

ऐसा महल बना देना 

कोई भी देखे तो बोले 

क्या कहना भाई क्या कहना 

**1**

पार्वती से भोले बोले  

तेरे मन में धीर नही ...

इन ऊचे महलो में रहना

 ये अपनी तकदीर नहीं,

करू तपस्या मैं पर्वत पर

करू तपस्या मैं पर्वत पर


 हमे महल से क्या लेना ,

कोई भी देखे तो  बोले 

क्या कहना भाई क्या कहना,


 **2 **

सोना चांदी हीरे मोठे 

चमक रहे हो चम् चम् चम् ,

दास दासियाँ करे हाज़री 

मेरी सेवा में हर दम,

बिना इजाजत कोई न आवे

बिना इजाजत कोई न आवे

 पहरेदार बिठा देना,

कोई भी देखे तो बोले  

 क्या कहना भाई क्या कहना,


 **3**

पार्वती की ज़िद के आगे

 भोले बाबा हार गये,

सूंदर महल बनाने खातिर 

विश्वकर्मा तैयार हुए 

पार्वती लक्ष्मी से बोली 

पार्वती लक्ष्मी से बोली

ग्रहप्रवेश में आ जाना,


कोई भी देखे तो बोले  

 क्या कहना भाई क्या कहना,

**4**

ग्रह प्रवेश करवाने खातिर

 पंडितजी  भुलवाये  गये ,

विश्वा  बड़ा ही ज्ञानी   

गृहप्रवेश करवाये गये 

सूंदर महल बना सोने का 

सूंदर महल बना सोने का 

इसे दान में दे देना,


कोई भी देखे तो बोले  

 क्या कहना भाई क्या कहना,


**5**

जिसकी जो तकदीर है संजू 

बस उतना ही मिलता है,

मालिक की मर्जी के बिना 

 पता तक न हिलता है,

तू तो भजन किये जा प्यारे

तू तो भजन किये जा प्यारे

 इस दुनिया से क्या लेना,


कोई भी देखे तो बोले  

 क्या कहना भाई क्या कहना,

  1. हरि ॐ नमः शिवाय संजय मित्तल भजन लिरिक्स 
  2. तेरा डम डम डमरू बाजे सारे ही जहान में शिव जी भजन लिरिक्स
  3. नगर में जोगी आया - भोलेनाथ भजन लिरिक्स
  4. जय रूद्र देव महादेव देवो के देव महादेव भजन लिरिक्स
  5. उज्जैन के राजा कभी कृपा नजरियाँ भक्तो पे डालना रे  भजन लिरिक्स
  6. बाबा ओह भोले बाबा भजन लिरिक्स


 Parvati Boli Bhole Se Aisa Mahal  Bhajan Lyrics Video 


Post a Comment

और नया पुराने