राधे राधे जपा करो, कृष्ण नाम रस पिया करो भजन लिरिक्स 

भजन गायक :- Mridul Krishan Shastri 

भजन के भाव :- मृदुल कृष्ण शास्त्री जिन्होंने यह भजन गाया है , कहते है कि हमेशा राधे राधे जपा करो , कृष्ण नाम रस पीना चाहिए . यानी की राधे कृष्ण की भक्ति में रहना चाहिए 

Radhe Radhe Japa Karo Bhajan


राधे से हमें शक्ति तो कृष्ण से भक्ति मिलेगी . राधे के चरणों की धुल जिस भक्त को मिल जाती है वो सभी खजानों को पा लेता है . 

जो राधे की शरण में रहते है उन पर बिहारी जी भी अपार कृपा करते है . 


Radhe Radhe Japa Karo Bhajan Hindi Lyrics

राधे राधे जपा करो,

कृष्ण नाम रस पिया करो,

राधे राधे जपा करों,

कृष्ण नाम रस पिया करो ॥

**1**


राधा देगी तुमको शक्ति,

मिलेगी तुमको कृष्ण की भक्ति,

मिलेगी तुमको कृष्ण की भक्ति..2

राधे, कृपा दृष्टि बरसाया करो,

राधे राधे जपा करों,

कृष्ण नाम रस पिया करो ॥

**2**

राधा रानी है महारानी,

महिमा उनकी सब जग जानी,

महिमा उनकी सब जग जानी..2

राधे, चरणों में प्रीती किया करो,

राधे राधे जपा करों,

कृष्ण नाम रस पिया करो ॥

**3**

भोली भाली सीधी सादी,

वो है सबसे न्यारी न्यारी,

वो है सबसे न्यारी न्यारी,

राधे, चरणों में शीश झुकाया करो,

राधे राधे जपा करों,

कृष्ण नाम रस पिया करो ॥

**4**

राधे जू मैं शरण तिहारी,

तुम्हरी कृपा से मिले बिहारी,

तुम्हरी कृपा से मिले बिहारी,

राधे, राधे शरण में जाया करो,

राधे राधे जपा करों,

कृष्ण नाम रस पिया करो ॥

**5**

ब्रज मंडल में गूंज है राधे,

कृष्ण की वो है प्राण आराधे,

कृष्ण की वो है प्राण आराधे,

ऐसी, युगल छवि पे बलि जाया करो,

राधे राधे जपा करों,

कृष्ण नाम रस पिया करो ॥

Video Bhajan - Radhe Radhe Japa Karo  Hindi Lyrics




Post a Comment

और नया पुराने